Video

Advertisement


DRI ने कोलकाता पोर्ट पर पकड़ी 13.5 करोड़ की 55 हजार अवैध ई-सिगरेट, नेपाल भेजी जा रही थीं
dri

 

कोलकाता, 28 अक्टूबर।* डीआरआई ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 हजार से अधिक तस्करी की ई-सिगरेट जब्त की हैं। जब्त माल की कीमत करीब 13.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

 

24 अक्टूबर को मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर डीआरआई ने नेपाल जा रहे दो कंटेनरों को रोका। दस्तावेजों में एक में "पानी के गिलास" और दूसरे में "मिट्टी के मग" दिखाया गया था, लेकिन अंदर ई-सिगरेट छिपाई गई थीं।

 

पहले कंटेनर से IGET ब्रांड की 40 हजार फ्लेवर्ड ई-सिगरेट और दूसरे से VTV, VOCO, BANG, EJOY ब्रांड की 15 हजार ई-सिगरेट बरामद हुईं।

 

भारत में ई-सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत ई-सिगरेट के उत्पादन, आयात-निर्यात, परिवहन, बिक्री और विज्ञापन पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

 

डीआरआई ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक विभिन्न बंदरगाहों, एयरपोर्ट और ICD पर 3 लाख से ज्यादा ई-सिगरेट जब्त की जा चुकी हैं, जिनकी कीमत 120 करोड़ रुपये से अधिक है।

Kolar News 28 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.