Video

Advertisement


सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा गुलावता पहुंची, दिग्विजय सिंह ने दिया सद्भाव का संदेश*
digvijay singh

राजगढ़।* पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा मंगलवार को आठवें दिन सारंगपुर से आगे बढ़ते हुए गुलावता पहुंची। गांव में बैंड-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ यात्रा का स्वागत किया गया।

 

मंगलवार को यात्रा सारंगपुर से शुरू होकर तारागंज कॉलेज होते हुए धनौरा के शिव मंदिर पहुंची। दोपहर विश्राम के बाद शिमला होटल से होते हुए शाम को पंचमुखी हनुमान मंदिर गुलावता में विश्राम हुआ।

 

यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म का उद्देश्य प्रेम, सत्य, सद्भाव और करुणा है। सभी धर्मों का सम्मान और भाईचारा जरूरी है। धर्म के नाम पर नफरत फैलाना सनातन की भावना के खिलाफ है।

 

उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य धार्मिक स्थलों पर दान और मंदिर संपत्तियों में पारदर्शिता, राम मंदिर निर्माण के चंदे और सोने-चांदी की ईंटों का हिसाब सार्वजनिक करने और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग को लेकर है।

 

20 अक्टूबर को उज्जैन महाकाल मंदिर से शुरू हुई 930 किलोमीटर की यह पदयात्रा ओरछा होते हुए अयोध्या तक जाएगी।

Kolar News 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.