Video

Advertisement


विशेष अभियान 6.0: आयुष मंत्रालय ने 309 शिकायतों का निपटारा किया, कार्यालय से 1525 फाइलें हटाईं
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2026। आयुष मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के तहत उल्लेखनीय प्रगति की है। मंत्रालय ने 2 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच 309 लोक शिकायतों और 50 अपीलों का समाधान किया है। इस अवधि में 220 स्वच्छता अभियान चलाए गए, जिनमें कार्यस्थल की सफाई, रिकॉर्ड का बेहतर प्रबंधन और कार्यालय स्थान के सदुपयोग पर फोकस रहा।

 

अभियान के दौरान 1525 पुरानी फाइलों की समीक्षा कर उन्हें हटाया गया। स्क्रैप और अप्रचलित दस्तावेजों के निपटान से करीब 1030 वर्ग फुट जगह खाली हुई। स्क्रैप की बिक्री से 1 लाख 89 हजार 298 रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ है, जो संसाधन प्रबंधन और प्रशासनिक दक्षता की दिशा में मंत्रालय के प्रयासों को दर्शाता है।

 

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चले स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान की निरंतरता है। उस दौरान 32 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से 20 का अधिकारियों, संगठनों और स्थानीय समुदायों की भागीदारी से कायाकल्प किया गया। इस दौरान 131 सफाई कर्मचारियों ने गतिविधियों में भाग लिया और 88 कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जागरूकता के लिए स्वच्छता प्रतियोगिताएं और पर्यावरणीय कार्यक्रम भी आयोजित हुए। स्वच्छ भारत दिवस पर समापन कार्यक्रम में 31 पौधे लगाए गए।

Kolar News 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.