Advertisement
भोपाल, 27 अक्टूबर 2026।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मुख्यमंत्री निवास में मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने भेंट की।
डॉ. पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर सऊदी अरब में उमराह के लिए गए मध्यप्रदेश के यात्रियों की सुरक्षित और शीघ्र भारत वापसी के लिए पहल करने का अनुरोध किया। पत्र में उल्लेख किया गया है कि पश्चिमी एशिया की वर्तमान परिस्थितियों और हवाई सेवाओं में व्यवधान के कारण सऊदी अरब में उमराह पर गए अनेक यात्री निर्धारित अवधि से अधिक समय तक वहीं रुके हुए हैं। इससे उनके आवास, भोजन, दवाइयों और अन्य आवश्यकताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है, वहीं भारत में उनके परिजन भी उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं।
डॉ. पटेल ने प्रकरण की गंभीरता और मानवीय पहलू को देखते हुए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर प्रदेश के प्रभावित उमराह यात्रियों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी के लिए आवश्यक पहल की जाए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |