Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आंध्र प्रदेश की एक दिवसीय यात्रा में वहाँ के मुख्यमंत्री एन. चंद्राबाबू नायडू से अमरावती के मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू को मध्यप्रदेश में संचालित विकास कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी और आंध्र प्रदेश में हुई मुलाकातों के बारे में भी बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है। उन्होंने विभिन्न राज्यों के उद्योगपतियों से म.प्र. में निवेश के लिये उन प्रदेशों के शहरों में जाकर भेंट की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री नायडू को बताया कि म.प्र. में निवेश के लिये आंध्र प्रदेश के उद्योगपतियों और निवेशकों से हुई चर्चा सुखद रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |