Video

Advertisement


धार जिले के वन क्षेत्र में 3,695 किलोग्राम के 3,345 अवैध गांजे के पौधे जब्त, 4 करोड़ 43 लाख कीमत
police


भोपाल।  धार जिले के राजगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम चौबारा के वन क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए 3,345 गांजे के पौधे, कुल 3,695 किलोग्राम वजन के, जब्त किए हैं। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 43 लाख रुपए आंकी गई है।पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश  कैलाश मकवाणा के निर्देशन में संचालित नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा के मार्गदर्शन  में थाना राजगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
*दो दिनों तक वन क्षेत्र में सर्चिंग कर की कार्रवाई*
13 अक्टूबर को ग्राम चौबारा के वन क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती की सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना पुलिस टीम ने धार-झाबुआ जिले के सीमावर्ती वन क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक दिन-रात सर्चिंग कर अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधों की पहचान कर उन्हें जब्त किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर कपास एवं तुवर की फसल के बीच तथा निचले स्थानों पर गांजे के पौधे उगाए गए थे। वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर अवैध खेती किए जाने की आशंका सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
मामले में  एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अवैध खेती में संभावित रूप से संलिप्त अन्य व्यक्तियों, सहयोगियों तथा मादक पदार्थों के उत्पादन एवं तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती, उत्पादन एवं तस्करी से संबंधित जानकारी तत्काल पुलिस को दें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग करें।

Kolar News 17 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.