Video

Advertisement


प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने शुक्रवार को छिंदवाडा में वरिष्ठजनों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का किया निरीक्षण
भाजपा


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  चन्द्रशेखर ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा जिला कार्यालय में वरिष्ठजनों की बैठक को संबोधित कर निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का निरीक्षण किया। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री  चंद्रशेखर ने कहा कि वरिष्ठजनों का अनुभव, मार्गदर्शन और संगठन के प्रति उनका समर्पण पार्टी की अमूल्य धरोहर है। वरिष्ठजनों ने अपने लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव, निरंतर परिश्रम और समर्पण से संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभवों से संगठन को नई दिशा मिलती है तथा कार्यकर्ताओं को जनसेवा और संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा प्राप्त होती है। किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, अनुभवी मार्गदर्शकों और आपसी समन्वय पर निर्भर करती है। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन संगठन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के साथ ही नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को संगठन की परंपराओं, विचारधारा और कार्यशैली से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके अनुभवों एवं सुझावों से संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार करने में सहायता मिलती है।
*वरिष्ठजनों का अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  चन्द्रशेखर ने कहा कि भाजपा में वरिष्ठजनों का सम्मान और उनके अनुभवों का लाभ लेना संगठनात्मक कार्यसंस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। वरिष्ठजनों और युवा कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संवाद, आपसी सहयोग एवं समन्वय से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक है। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। उन्होंने वरिष्ठजनों के अनुभवों, विचारों एवं सुझावों को सुना और संगठन की गतिविधियों तथा कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
*निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का किया निरीक्षण*
वरिष्ठजनों से संवाद के पश्चात प्रदेश संगठन महामंत्री  चंद्रशेखर ने वीआईपी रोड, खजरी चौक स्थित निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के निर्माण कार्यों का जायजा लेकर निर्धारित समय सीमा में बेहतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रशेखर ने कहा कि नवीन भाजपा कार्यालय का निर्माण पूर्ण होने के बाद जिले में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी। कार्यालय पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। यहां संगठनात्मक बैठकों, संवाद कार्यक्रमों तथा आगामी गतिविधियों की योजनाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा।

Kolar News 17 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.