Advertisement
भोपाल। थाना बागसेवनिया में दिनांक 12 अक्टूबर को फरियादी शेलेन्द्र गुप्ता ने नगर बागसेवनिया भोपाल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 12.10.2026 को सुबह 09.30 बजे अपने आफिस एसबीआई लाईफ दानिश चला गया था, दोपहर करीबन 12.48 बजे मेरे पिता मन्नी गुप्ता उम्र 80 साल ने मुझे मोबाईल फोन पर बताया कि मैं घर के बाहर बरामदे में बैठाकर पेपर पढ रहा था, बरामदे का गेट खुला हुआ था तभी एक लडका आया और गेट पर खडा होकर मुझसे पूंछा कि आप मुझे पहचान रहे हो तो मैंने कहां की नही फिर उस लडके ने दोबारा यही पूछा कि मुझे पहचानते हो क्या मैंने कहां की नही उस लडके ने कहां की आपके गले में कीडा है और कीडे को हटाने के बहाने मेरे पास आया और मेरे गले में पहनी पुरानी इस्तेमाली सोनी की चेन जिसमे लाकिट डला है को झपटकर बरामदे के गेट से निकलकर दाहिनी तरफ मकान नंबर 670 की ओर से भाग गया मैं चिल्लाया तो आसपास के लोगो आते इतने में वह लडका वहां से ओझल हो गया, यह बात मेरे पिता द्वारा बताने पर मैं अपने आफिस का काम निपटाकर सीधे थाने रिपोर्ट करने आया हूं की रिपोर्ट पर अप.क्र. 799/26 धारा 304(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
थाना प्रभारी अमित सोनी थाना बागसेवनियां के नेतृत्व में आरोपीगण की धरपकड हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं आरोपीगण जिन जिन रास्तों से होकर गुजरे हैं उक्त स्थानों के पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज को लगातार देखा जाकर आरोपीगण 01- नमन सैनी पिता जगदीश सैनी उम्र 20 साल निवासी मोटू होटल के पीछे बागसेवनिया भोपाल 02- मनोज कुमार पिता पलकधारी उम्र 42 साल निवासी म0न0 534 बागसेवनिया भोपाल को गिरफतार कर घटना में झपटी गई सोने की चैन मय लॉकेट के कुल वजनी 16 ग्राम कीमती 2,20,000/- रूपये को जप्त किया गया तथा घटना में प्रयुक्त मो0सा0 एमपी 04 एम.बी. 1135 को जप्त किया गया।
तरीका वारदात- मुख्य आरोपी मनोज कुमार का फरियादी शैलेन्द्र गुप्ता के घर आना जाना था आरोपी मनोज कुमार का जिला न्यायालय बैतूल में चेक बाउंस का एक पुराना प्रकरण चल रहा है आरोपी मनोज कुमार को पैसों की सख्त आवश्यकता होने के कारण उसने अपने साथी नमन के साथ मिलकर एक आपराधिक साजिश रची। आरोपी मनोज को पीडित पक्ष की दिनचर्या ज्ञात होने इसी का फायदा उठाकर जब वृद्ध व्यक्ति का लडका प्रकरण का फरियादी अपने काम से चला गया था तब योजना के तहत आरोपी मनोज कुमार द्वारा घटना के दिन, जब 80 वर्षीय वृद्ध अपने घर के बरामदे में अकेले बैठकर अखबार पढ़ रहे थे, तब आरोपी मनोज द्वारा अपने साथी नमन को वृद्ध व्यक्ति के पास भेजा आरोपी मनोज कुमार गली के मुहाने पर मो0सा0 लेकर खड़ा होकर आसपास की गतिविधियों और पहरेदारी पर नजर बनाए हुए था वहीं, दूसरा आरोपी नमन वृद्ध के पास पहुंचा और उन्हें बातों में उलझा लिया। इसके बाद उसने गले में कीड़ा होने का नाटक करते हुए वृद्ध के नजदीक जाकर उनके गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली और दोनों आरोपी सुनसान गलियों का लाभ उठाकर वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।
सराहनीय भूमिका
निरी अमित सोनी , उनि कुलदीप खरे, उनि गंगाराम वर्मा , प्रआर 2128 महेश सोनी, आर 30 अवतार गुर्जर, आर 1022 कमलेश, आर 3415 अनिल राठौर, आर 593 सुभाष तोमर, आर 2974 अभय यादव, आर 3449 सुजीत तिवारी, आर 355 सोनू शर्मा, आर 70 शिवप्रताप सिंह
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |