Video

Advertisement


दिल्ली जा रहे युवाओं को डिटेन करने के विरोध में NSUI का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की
nsui


भोपाल- दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को भोपाल में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस को अस्थायी रूप से डिटेन किए जाने के विरोध में NSUI ने प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार एवं जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने डिटेन युवाओं से मुलाकात कराने और उन्हें तत्काल रिहा करने की मांग की। इस दौरान पुलिस प्रशासन और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं। दिल्ली जा रहे युवाओं को भोपाल और इटारसी सहित विभिन्न स्थानों पर रोके जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है। “वोट चोरों को बचाने के लिए युवाओं को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है। सरकार चाहे जितने प्रतिबंध लगा ले, युवा अपने अधिकारों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।” NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में युवाओं को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। उन्हें हिरासत में रखकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने युवाओं को तत्काल रिहा करने और उन्हें रोके जाने का कानूनी आधार स्पष्ट करने की मांग की।NSUI ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन जारी रहा, तो संगठन‌ उग्र आंदोलन करेगा ।

Kolar News 9 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.