Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने राज्य पुलिस सेवा (SPS) संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारियों को उनके दीर्घ सेवाकाल एवं सेवाओं के अनुरूप उच्च वेतनमान का लाभ प्रदान करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लिए गए इस निर्णय के तहत मध्यप्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 18 वरिष्ठ अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान (Super Time Scale) एवं वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान (Senior Selection Grade) स्वीकृत किया गया है।
गृह विभाग, मंत्रालय (वल्लभ भवन), भोपाल में विगत दिनों आयोजित विभागीय छानबीन समिति की उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों की पात्रता एवं सेवाकाल का परीक्षण करने के उपरांत यह निर्णय लिया गया।7 वरिष्ठ अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान
वर्ष 2001 बैच तक के 7 वरिष्ठ अधिकारियों को अधिसमय वेतनमान (Super Time Scale) स्वीकृत किया गया है। इन अधिकारियों को छठे वेतनमान के अनुसार ₹37,400–67,000 तथा ग्रेड पे ₹8,900 का वेतनमान प्राप्त होगा। इन अधिकारियों में अजय प्रताप सिंह, श्री घनश्याम मालवीय, इरमीन शाह, अरविन्द कुमार दुबे, अमरेन्द्र सिंह, आशीष खरे एवं उमेश कुमार शर्मा शामिल हैं। वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान का लाभवर्ष 2006 बैच तक के वरिष्ठ अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान (Senior Selection Grade) स्वीकृत किया गया है। इसके अंतर्गत छठे वेतनमान के अनुसार ₹37,400–67,000 तथा ग्रेड पे ₹8,700 का वेतनमान निर्धारित है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |