Video

Advertisement


20 जनवरी को नितिन नबीन को मिल सकती है कमान
Dehli ,Nitin Nabin ,  take over, January 20.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। पटना के बांकीपुर से पांच बार विधायक और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को 20 जनवरी को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है। खरमास के बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन उनके शपथ ग्रहण की संभावना है। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। नितिन नबीन 2029 तक इस पद पर बने रह सकते हैं।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नितिन नबीन के सामने सबसे बड़ी चुनौती पश्चिम बंगाल होगी, जहां भाजपा सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंकना चाहती है। इसके अलावा इसी साल असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव भी नए अध्यक्ष के लिए बड़ी परीक्षा होंगे। युवा चेहरे के रूप में नितिन नबीन पर संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को धार देने की अहम जिम्मेदारी होगी।

नितिन नबीन पटना की बांकीपुर सीट से लगातार पांच बार विधायक चुने गए हैं। वर्ष 2006 में पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद हुए उपचुनाव से उन्होंने राजनीतिक सफर शुरू किया था। कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कर्मठ, विनम्र और संगठनात्मक अनुभव से समृद्ध नेता बताया था। भाजपा नेतृत्व को भरोसा है कि नितिन नबीन की ऊर्जा और कार्यशैली पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती देगी।

Priyanshi Chaturvedi 13 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.