Advertisement
भाेपाल । भारतीय फिल्म जगत और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में साेमवार काे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 'ही-मैन' के नाम से मशहूर अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेता के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं और अभिनेताओं ने दुख जताया है। मध्य प्रदेश के मख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन पर दुख जताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर अपने शाेक संदेश में कहा कि भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेन्द्र के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। सिनेमा जगत को समृद्ध करने में उनका अद्वितीय योगदान और अभिनय सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति!
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |