Video

Advertisement


खड़गे के आरएसएस पर बैन वाले बयान पर भड़के रामेश्वर शर्मा
bhopal, Rameshwar Sharma , banning RSS
भाेपाल । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संघ पर प्रतिबंध लगाने के बयान पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। खड़गे के बयान पर भाजपा लगातार आक्रामक बनी हुई है। वहीं अब भाेपाल की हूजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे के बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्हाेंने कहा है कि राष्ट्रवादी संगठन संघ पर प्रतिबंध की बात का जवाब कांग्रेस को हिंदुस्तान की जानता देगी।
 
 
बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार काे अपने बयान में कहा कि कांग्रेस में चाहे खड़गे जी हों, राहुल जी हो, सोनिया जी हों, या जितने भी जी हो। सबसे मैं यही कहना चाहता हूं कि अपने पूर्वज पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और जो कोई भी उस समय आरएसएस का विरोध करता था, उनसे जाकर जरा पूछ लो। तुम्हारे पुरखों ने तीन-तीन बार प्रतिबंध संघ पर लगाए, तो भी संघ का तुम बाल बांका नहीं कर पाए। विधायक शर्मा ने कहा कि आज संघ शताब्दी वर्ष मना रहा है, देश में हिंदू जागरण भी कर रहा है, भारत माता की जयघोष भी कर रहा है, और आज यह कह रहा है कि हिंदुस्तान विश्व गुरु बनने जा रहा है।
 
 
बीजेपी विधायक ने कहा कि खड़गे जी फालतू के सपने देखना बंद करो, आरएसएस की भावना का सम्मान करना सीखो। एक तरफ तुम आतंकवादियों की जय बोलो और संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन पर प्रतिबंध लगाने की बात करो। अब तुम तो क्या तुम्हारे पुरखे भी संघ का बाल बांका नहीं कर सकते। संघ पर प्रतिबंध लगाओगे तो हिंदुस्तान की जनता कांग्रेस को धूल चटा देगी।

महाकाल के दर्शन पर आपत्ति हज जाते तो फूल बरसाते जीतू
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी को यह सताने लगा है की मध्य प्रदेश उत्सव क्यों मना रहा है? प्रदेश के हर जिले में उत्सव क्यों मन रहें है, ड्रोन क्यों उड़ रहे है, लाखो लोग उत्सव में क्यों शामिल हो रहे है। यही हेलीकॉप्टर हज जाते तो जीतू पटवारी पुष्प वर्षा कर रहे होते। उन्हाेंने कहा कि मरती हुई कांग्रेस अभी भी महाकाल की महिमा नहीं समझ पा रही। महाकाल की यात्रा पर तुम्हें खर्च दिखता है, हज यात्रा जाने में आनंद दिखता है कांग्रेस की यही दृष्टि ग़लत है। उनकी इसी कुदृष्टि की वजह से सनातनी और हिंदुस्तानी कांग्रेस को कब्रिस्तान छोड़कर आयेंगे।

 
 
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर कसा तंज
कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर तंज कसते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी आएंगे और आकर कांग्रेस के बड़े नेताओं को सताएंगे, उनका अपमान करके जाएंगे। जो राहुल गांधी बिहार का चुनाव छोड़कर मध्य प्रदेश में लुटी-पिटी कांग्रेस को प्रशिक्षण देने आ रहे हैं, उससे कांग्रेस की स्थिति समझ आती है। जो कांग्रेस बिहार में ढंग से चुनाव नहीं लड़ पा रही वह मध्यप्रदेश में आकर प्रशिक्षण देगी। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बिहार के चुनाव में स्पष्ट है कि बिहार के चुनाव में राहुल गांधी की कोई डिमांड नहीं है, बिहार में कांग्रेस को लालू यादव और तेजस्वी यादव का साथ नहीं है, इसलिए राहुल गांधी धोखा देकर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। कांग्रेस क्या प्रशिक्षण देगी यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन हम यह बता सकते हैं कि जो हाल राहुल गांधी के हैं, वही मध्य प्रदेश कांग्रेस के भी हैं। दोनों के हाल इतने बेहाल हैं की जनता आनंद ले रही है।
Kolar News 2 November 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.