Advertisement
भाेपाल । मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा धूमधाम से मनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने गाेवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।। गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के पावन पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण जी, गौमाता से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन को समृद्ध एवं प्रसन्नता से परिपूर्ण करें।
इसके साथ ही राजधानी भोपाल के कमला नगर में आज बुधवार काे सहज समाधान शिक्षा समिति के तत्वावधान में 21 फीट ऊंचे भगवान गोवर्धन की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 10 क्विंटल सामग्री से बनी प्रतिमा के सामने छप्पन भोग अर्पित होगा। पूजा के बाद भगवान गिरिराज की परिक्रमा होगी। इसके बाद शाम को अन्नकूट महोत्सव और भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |