Advertisement
भोपाल । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में धनतेरस पूजन कर प्रदेशवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेशवासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि की सुमंगल दीपमालाएं प्रज्जवलित रहें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज हम सभी ने प्रदेश कार्यालय में धनतेरस का पूजन किया है। साथ ही ईश्वर से यह प्रार्थना की है कि धनतेरस का पर्व प्रदेश की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि लेकर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जनता के काम करे, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक सुखी रहे, संपन्न रहे और जीवन में लगातार आगे बढ़े। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने प्रदेश के नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं को धनतेरस के साथ-साथ दीपावली पर्व की भी शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने किसानों को दिया दीपावली का उपहार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि भावांतर योजना प्रदेश में पहले से लागू है और आज इसके भुगतान को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मान भी किया है। इसके अलावा हमारे मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए एक बड़ी सौगात और दी है। सोलर पंप पर पहले 60 प्रतिशत सब्सिडी होती थी। इसमें लागत का 40 प्रतिशत किसानों को मिलाना होता था। मुख्यमंत्री ने इसे घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। यानी अब सोलर पंप पर सरकार किसानों को 90 प्रतिशत सहयोग करेगी। प्रदेश के किसानों को इससे लाभ होगा। प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि चाहे सिंचाई की हो, बिजली की हो या समर्थन मूल्य के संबंध में हो, प्रदेश सरकार किसानों की हर जरूरत की पूर्ति के लिए तत्पर है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |