Video

Advertisement


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काले झंडे ले जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
balaghat, Police stopped, Congress workers
बालाघाट । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज बुधवार को बालाघाट के कटंगी में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के खाते में बोनस ट्रांसफर करेंगे। उससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध में काली झंडे लेकर कार्यक्रम स्थ्ल पर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही कांग्रेसियों को वारासिवनी-कटंगी मुख्य मार्ग पर रास्ते में ही जाम नाले के समीप रोक लिया। जिसके बाद कांग्रेसियों उसी स्थान पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे जामनाला के पास जाम जैसी स्थिति हो गई है।


पुलिस काग्रेस कार्यकर्ताओं काे आगे बढ़ने नहीं दे रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से मिलकर विरोध दर्ज कराने चाहते हैं। कांग्रेसियों के साथ बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि भाजपा की प्रदेश के अलावा केंद्र में भी सरकार है। इसके बाद भी किसानों व लाडली बहनों के साथ वादा खिलाफी की जा रही है। वारासिवनी विधायक विवेक पटेल ने कहा कि दु:ख की बात है कि मुख्यमंत्री से मिलने किसानों को रोका जा रहा है, जबकि हम शांति से मिलकर अपनी बात रखने वाले थे। दुर्भाग्य है कि भाजपा सरकार मौलिक अधिकारों को छीनकर आवाज दबाना चाहती है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय उईके ने बताया कि सरकार हेक्टेयर पर बोनस नहीं, बल्कि किसानों से किए गए वादों को पूरा कर धान का का समर्थन मूल्य 3100 और गेहूं का समर्थन मूल्य 2700 रुपये करे। इसके अलावा, महिलाओं से किया गया वादा पूरा करें। अध्यक्ष ने बताया कि किसानों के साथ कांग्रेस, सीएम का विरोध करेगी। इसके लिए कांग्रेसी काला गमछा लेकर निकले हैं।
 
Kolar News 24 September 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.