Video

Advertisement


राहुल गांधी के जेन-जी पोस्ट पर मप्र में गरमाई सियासत
bhopal, Rahul Gandhi,  Gen-G post

भोपाल । कांग्रेस नेता और लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के Gen Z को लेकर की गई पोस्ट पर मध्यप्रदेश की सियासत गरमा गई है। दरअसल राहुल गांधी ने नेपाल में सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले Gen Z को लेकर ट्वीट किया है। अपनी पाेस्ट में राहुल गांधी ने लिखा है कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट्स, देश की Gen Z संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद! उनके बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने सियासी पलटवार किया है। पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहाे सांसद वीडी शर्मा ने राहुल गांधी काे सत्ता का भूखा बताया है। वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी तंज कसा है।

 
 
खजुराहो सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल के ट्वीट पर पलटवार करते हुए लिखा, राहुल गांधी की सत्ता की भूख पागलपन के स्तर पर पहुंच गई हैं, सत्ता में वापस आने के लिए वो देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत में अराजकता फैलाने, दंगे भड़काने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।

सोनिया गांधी अपने सपूत को समझाएं: रामेश्वर शर्मा

वहीं उनके बयान को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, सोनिया गांधी अपने सपूत को समझाएं कि ये महात्मा गांधी जी के शांति पसंद देश में आग लगवाना चाहता है। यह लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है, यह न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना चाहता है। क्या नेहरू, इंदिरा ने इसी लोकतंत्र की उम्मीद की थी कि लोग उठाएंगे, मारेंगे, कटेंगे और सत्ता हासिल करेंगे। लोकतंत्र को जलाने का सपना राहुल गांधी देखेगा, वो सत्ता का भिखारी है। अपने देश को अपने घर को आग लगाना चाहते हो तो माओवादियों से आतंकवादियों से पाकिस्तान से प्रेरित हो रहे हो। विदेश के इशारे पर भारत में षड्यंत्र रच रहे हो। उन्हाेंने कहा कि हमने अंग्रेजों को बाहर किया, क्रांतिकारियों ने इसलिए बलिदान नहीं दिया था। आज एक बच्चा लोकतंत्र की हत्या करने का षडयंत्र कर रहा है। राहुल गांधी देश से माफी मांगें। विधायक शर्मा ने कहा न्यायालय को इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। राहुल गांधी को समझना पड़ेगा यह देश आग और पत्थर से नहीं बाबा साहेब के संविधान से चलेगा।
 
Kolar News 19 September 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.