Advertisement
भाेपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने जम्मू कश्मीर में वैष्णाे देवी धाम में हुई भूस्खलन की घटना पर दुख जताया है। उन्हाेंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना और घायल के शीघ्र स्वस्थ हाेने की कामना की है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने मंगलवार देर रात साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर कहा अतिवृष्टि के कारण जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी धाम जाने वाले मार्ग पर हुई भूस्खलन की दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। मां वैष्णो देवी से दिवंगत पुण्यात्माओं को शांति, श्रद्धालुओं की कुशलता और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |