Advertisement
भोपाल । मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित उनके निवास पर भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सपरिवार सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने एडमिरल त्रिपाठी से विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि यह हम सभी के लिए विशेष गर्व का विषय है कि एडमिरल त्रिपाठी सैनिक स्कूल, रीवा के छात्र रहे हैं। उन्होंने राष्ट्र के प्रति एडमिरल त्रिपाठी के उत्कृष्ट योगदान और अद्वितीय सेवाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |