Video

Advertisement


सत्ता के दबाव में पापियों का साथ दे रहा प्रशासन जो शर्मनाक: जयवर्धन सिंह
ashoknagar, administration is supporting , Jaivardhan Singh
अशोकनगर । प्रशासन यहां सत्ता के दबाव में पापियों का साथ दे रहा है, जो शर्मनाक है। यहां के अधिकारी संविधान की शपथ लने के विपरीत सत्ता के गुलाम बनकर कार्य कर रहे हैं, हम इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। यह बात पूर्व मंत्री एवं राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने सोमवार को यहां प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
 
दर असल जिले में घटित कथित मैला कांड और उसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध दर्ज की गई एफआईआर के विरुद्ध मंगलवार 8 जुलाई को कांग्रेस यहां प्रदेश स्तरीय जंगी प्रदर्शन कर और गिरफ्तारियां देने जा रही है।
 
जिसको लेकर राधौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस के होने जा रहे प्रदर्शन को लेकर प्रेसवार्ता में प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बना रहा है धमकियां दी जा रहीं हैं। कांग्रेस के कार्यक्रम स्थल मंडी परिसर को सील कर दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि आखिर इतना डर क्यों ? जो पाप करते हैं, वो डरते हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन भाजपा सत्ता के दबाव में पाप का साथ दे रहा है, प्रशासन को शर्म आना चाहिए। प्रशासन को शपथ लेने और संविधान के अनुरूप कार्य करना चाहिए जबकि गुलामों की तरह कार्य किया जा रहा है, जिसे हम नहीं स्वीकारेंगे। जयवर्धन सिंह का कहना कि एक तरफ सत्ता बल है और हमारे पास कांग्रेस की ताकत जन बल है। प्रशासन के हर दबाव और धमकियों के बावजूद कांग्रेस की यहां ऐतिहासिक सभा होगी।


कार्यकर्ताओं ने खोले पांच सौ घर
 
कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सभी होटल,लॉज, मैरिज गार्डन, धर्मशालायें अधिग्रहण के सवाल पर जयवर्धन सिंह का कहना कि ये इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन बहुत डरा हुआ है। उनका कहना कि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए यहां कार्यकर्ताओं के द्वारा पांच सौ घर खोल दिए गए हैं। न तो कांग्रेस डरेगी न झुकेगी, प्रशासन को जो दिखाए वह करे।
 
 
दिग्वजय, जीतू, सिंघार बड़े नेताओं का आगमन
 
विधायक जयवर्धन सिंह ने बताया कि होने जा रहे प्रदर्शन गिरफ्तारी के लिए जीतू, पटवारी के अलावा हरीश चौधरी, दिग्विजय सिंह, उमर सिंघार, सचिन यादव के अलावा प्रदेश भर से कांग्रेस विधायकगण बड़ी तादाद में कार्यकर्ता उपस्थित होंगे।

 

 

 

Kolar News 7 July 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.