Advertisement
भोपाल । ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद के बीच कांग्रेस ने सोमवार से तीन दिन का संविधान सत्याग्रह शुरू किया है। अभियान के तहत मंगलवार काे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजधानी भाेपाल में पंचशील नगर स्थित बुद्ध विहार पहुंचे। यहां उन्हाेंने बौद्ध भिक्षुओं और दलित वर्ग के लोगों के साथ समरसता भोज किया। उन्होंने सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के साथ संविधान सत्याग्रह पर चर्चा की।
बुद्ध विहार में संविधान सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि “संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह आंदोलन संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ जन-जागरण और सामाजिक समरसता का संदेश है।”
जीतू पटवारी ने कहा कि प्रकृति का भी एक कानून होता है। उसी तरह भारत का भी एक संविधान है। जब देश आजाद हो रहा था तो हमारे पुरखों ने अपनी जान लगा दी। जब आजादी की लड़ाई लड़ी गई करोड़ों लोगों ने कुर्बानी दी। एक दिन देश आजाद हुआ और आजादी के मतवालों ने ऐसा सपना देखा कि देश में सब मिलजुलकर रहेंगे। इंसानियत की बात होगी। बाबा साहब अंबेडकर ने ऐसा सपना देखा जिसमें आर्थिक, सामाजिक समानता की बात थी। रोजगार का सबको अधिकार होगा। कोई बड़ा छोटा नहीं होगा, लेकिन 78 साल बाद देश कैसा बना है।
पटवारी ने कहा कि तीन साल में 50 केस ऐसे हुए जिनमें दलितों पर अत्याचार हुए, हत्याएं हुईं, दलित- आदिवासी वर्ग की बहनों से रेप, अपहरण और हत्याएं हुईं। इसके पीछे कौन है? जीतू पटवारी ने 2023 से अब तक दलित-आदिवासियों के साथ रेप, अपहरण, हत्या और उत्पीड़न की घटनाओं में शामिल बीजेपी नेताओं के नामों की लिस्ट पढ़कर बताई। उन्होंने कहा कि मोहन यादव जी ये लिस्ट जारी कर रहा हूं आपको जवाब देना पडे़गा। आपको प्रदेश को व्यवस्थित रखना, कानून की व्यवस्था रखना, सरकार का कर्तव्य है। इन अपराधियों को सजा क्यों नहीं मिलती। जिन्होंने संविधान बनाया, लागू किया। उनकी प्रतिमा हाईकोर्ट में क्यों नहीं लगी। मैंने चिट़्ठी लिखी तो आपने संज्ञान क्यों नहीं लिया। कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट को भी चिट्ठी लिखी कि बाबा साहब की प्रतिमा लगनी चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |