Advertisement
भोपाल । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार काे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में याेग कार्यक्रम संपन्न हुआ। याेग कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने पार्टी पदाधिकरियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कार्यालय में योग किया।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “योगः कर्मसु कौशलम“ अर्थात्, योग हमें सिखाता है कि हम अपने प्रत्येक कर्म को कुशलतापूर्वक और समर्पण-भाव से परमात्मा को अर्पित करते हुए करें। यह केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। “समत्वं योग उच्यते“ अर्थात योग का सार है समभाव; संसार के प्रत्येक व्यक्ति और स्थिति को सम दृष्टि से देखना। यही समत्व जीवन में संतुलन और स्थिरता लाता है।
उन्होंने कहा, योग शरीर के अनुशासन के साथ विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्हाेंने कहा कि योग शरीर के अनुशासन के साथ विश्व के कल्याण का मार्ग खोलता है। दुनिया ने युद्ध दिया, लेकिन भारत ने दुनिया को भगवान बुद्ध और योग दिया, जो मानव कल्याण के मार्ग को प्रशस्त कर रहे हैं। योग का मतलब ही जोड़ना होता है। योग मन को जोड़ने का कार्य करता है। एकाग्रता से कार्य करने से ही सफलता मिलती है। एकाग्रता योग से ही प्राप्त की जा सकती है।
इसके साथ ही राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश का कहना रहा है कि योग के माध्यम से दुनिया के सभी संघर्ष को समाप्त करने में सफलता मिलेगी। आज करोड़ों लोग दुनिया में योग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई और आज संपूर्ण विश्व योग की तरफ बढ़ रहा है। विश्व के सभी समस्याओं को योग के माध्यम से हल किया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि योग एक ऐसी दिव्य अवस्था है जब चेतना और परम चेतना का मिलन होता है। इस अवस्था को प्राप्त करने का अवसर हर जीव के पास है। योग सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति का सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य उपहार है। योग सनातन हिन्दू धर्म और संस्कृति का सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य उपहार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। साथ ही इस बात का समर्थन किया कि योग जीवन के सभी पहलुओं के बीच संतुलन स्थापित करने के साथ स्वास्थ्य और कल्याण के लिए समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है।
उन्होंने पूरी दुनिया में समग्र स्वास्थ्य क्रांति के नये युग का सूत्रपात किया। महर्षि पतंजलि ने योग सूत्र में योग को मन के विचलन पर नियंत्रण की विधा बताया है। उन्हाेंने कहा कि आज का दिन भारत के मूल दर्शन, जीवन शैली और हजारों वर्षों पुरानी हमारी योग परंपरा से पूरी दुनिया को परिचित कराने का गौरवशाली दिवस है। योग के माध्यम से निरोग के साथ-साथ हमारा मन शांत होता है, शांति से संतोष प्राप्त होता है और संतोष से हम अहिंसा की ओर बढ़ते हैं। अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए हम अपनी मूल अवधारणा वसुधैव कुटुम्बकम् की ओर अग्रसर होते हैं।
दुनिया ने हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को आत्मसात किया: वीडी शर्मा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में मंडल और बूथ स्तर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। आज विश्व के 180 से अधिक देशों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तब उन्होंने दुनिया के देशों को स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाने की सलाह दी थी और दुनिया के देशों ने हमारी भारतीय संस्कृति के प्रतीक योग को आत्मसात किया। आज पूरे विश्व में योग की यश-पताका फहरा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |