Advertisement
भाेपाल । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार काे विदिशा जिले के गंजबासौदा में आयोजित संगठन सृजन अभियान में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाना एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है।
जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं काे संबोधित करते हुए कहा कि, "कार्यकर्ता हमारी रीढ़ हैं। जब तक जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत नहीं होगा, तब तक कोई भी लक्ष्य अधूरा है। हमें घर-घर जाकर कांग्रेस की नीति, विचार और संकल्प को जनमानस तक पहुँचाना है।" बैठक में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने संगठन सशक्तिकरण के लिए अपने विचार साझा किए और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जनसंपर्क, संवाद और संगठन विस्तार पर विशेष बल दिया गया।
जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस का भविष्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और आमजन के विश्वास से ही सुरक्षित है। हम सब मिलकर एक न्यायपूर्ण, विकासशील और जनकल्याणकारी व्यवस्था को फिर से स्थापित करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं में केंद्रीय पर्यवेक्षक ममता भूपेश, प्रभुसिंह ठाकुर, कुणाल चौधरी, राजेंद्र मालवीय, पूर्व सांसद प्रतापभानु शर्मा, पूर्व मंत्री वीर सिंह रघुवंशी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी और पूर्व विधायक निशंक जैन शामिल थे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |