Advertisement
भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किये जाने के बाद से ही इस पर जमकर सियासत हाे रही है। भाजपा लगातार इस मुद्दे पर आक्रामक बनी हुई है और कांग्रेस पर निशाना साध रही है। वहीं अब भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस मामले में कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की कमजोरी गिनाने वाले सभी राम और लक्ष्मण बाहर होंगे।
भापजा विधायक रामेश्वर शर्मा ने शुक्रवार काे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “कांग्रेस में न कोई लक्ष्मण रहेगा और न कोई राम रहने वाला है। यह कांग्रेस राहुल और सोनिया की गुलाम कांग्रेस हो गई है। इसलिए अब इस कांग्रेस में कोई बोलेगा तो उसकी नहीं सुनी जाएगी। सत्य बोलेगा तो हटा दिया जाएगा। कड़वा पचाने का सामर्थ्य कांग्रेस में नहीं है। मध्य प्रदेश कांग्रेस में आंतरिक गृह युद्ध भी है।” रामेश्वर शर्मा यहीं नहीं रूके, उन्हाेंने आगे कहा कि कांग्रेस में सब अपने-अपने बेटा-बेटियों को स्थापित करने के लिए लगे हुए हैं। कमलनाथ क्यों चाहेंगे कि लक्ष्मण सिंह रहें? दिग्विजय सिंह बेटे को महत्व दिलाना चाह रहे हैं। राहुल भैया अपने आप में परेशान हैं। अरुण यादव की कोई पूछताछ नहीं है। इसलिए पूरे कांग्रेस में अपनों को स्थापित करने का कॉम्पटीशन है। उन्होंने आगे कहा कि जो कांग्रेस की कमजोरी गिनाएंगे उन्हें सबको कांग्रेस से बाहर होना पड़ेगा। सत्य सुनने का सामर्थ्य न सोनिया गांधी में है, न प्रियंका में और न राहुल गांधी में। सत्य हमेशा कड़वा होता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |