Advertisement
भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने रविवार को भोपाल जिले के अरेरा मंडल के वार्ड क्र. 49 के बूथ क्र. 184 स्थित अशोक सोसाईटी मैदान परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सिंदूर, बेल पत्र एवं आंवले का पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के साथ जोड़ा है।
पर्यावरण संरक्षण में कार्यकर्ता सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करें: डॉ. महेन्द्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के साथ जोड़ा है। आज देश में जनता ने हर स्थान पर पौधारोपण में सहभागिता कर पर्यावरण स्वच्छ करने की दिशा में बहुत बड़ा योगदान दिया है। अगली पीढ़ी को बेहतर वातावरण मिले इसके लिए हर समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेत होना जरूरी है। हर बूथ पर पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। अगर प्रकृति संरक्षित रहेगी तो हमें अपने आप फलने-फूलने का अवसर मिलता रहेगा। पर्यावरण संरक्षण के प्रति हम सभी को सचेत होना आवश्यक है। भाजपा कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। हमारी पौराणिक कथाओं में वृक्षों, नदियों, पहाड़ों की पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा दी गई है, हमें इनसे प्रेरणा लेकर आगे बढने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान को पूरे देश ने आत्मसात किया: सतीश उपाध्याय
भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान प्रारंभ कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने का अवसर दिया है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का यह अभियान आज पूरे देश में जनआंदोलन बन चुका है। हमें 2 महीने अपने-अपने घरों एवं सार्वजनिक जगहों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ना है। जल, जंगल और जमीन पर्यावरण के प्रमुख अंग हैं। देश और प्रदेश के विकास में संसाधनों का दोहन तो हो सकता है, लेकिन शोषण ना हो इसका ख्याल हमें हमेशा रखना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान की शुरुआत की और आज उसे पूरे देश ने आत्मसात कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, उसे पूरे देश की 140 करोड़ जनता उसे अपने जीवन में उतार लेती है। ग्लोबल वार्मिंग, पर्यावरण को लेकर चिंता देश सहित पूरी दुनिया में की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘एक पेड़ मां ‘के नाम अभियान जन आंदोलन बना है। भाजपा कार्यकर्ता 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ पौधरोपण कर पर्यावरण को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे, ताकि हमारी आने वाली वाली पीढ़ियों को भी इसका फायदा मिल सके। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व सांसद आलोक संजर, मंडल अध्यक्ष, पार्षद सहित मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |