Advertisement
जबलपुर । जबलपुर में कांग्रेस की ओर से आज(शनिवार काे) 'जय हिंद सभा' का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पार्टी केंद्र सरकार की सैन्य नीतियों और पाकिस्तान के मुद्दे को लेकर सवाल उठाएगी। सभा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह पहुंचे हैं। सभा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और पटवारी ने शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच की बजाय वरिष्ठ नागरिकों के बीच बैठकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया ने दिग्विजय सिंह से मंच पर चलने का आग्रह किया, लेकिन दिग्विजय सिंह नहीं माने। बता दें ग्वालियर के एक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मंच पर जगह नहीं मिली थी, तब उन्होंने सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था कि अब वे किसी भी मंच पर नहीं बैठेंगे। इससे पहले यह संभावना जताई जा रही थी कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, लेकिन उनका दौरा अंतिम समय पर रद्द हो गया, जिससे कार्यकर्ताओं में निराशा देखी गई।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |