Advertisement
भोपाल । मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने शुक्रवार काे बंसल अस्पताल पहुंचकर राजधानी भाेपाल में माॅकड्रिल के दाैरान ग्रेनेट फटने से घायल जवानों का जाना हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्हाेंने ईश्वर से जवानों को शीघ्र स्वास्थ्य हाेने की कामना की है। इस दौरान उनके साथ पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मॉकड्रिल के दौरान घायल जवानों से मिलने आया था। उनके बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। उनके परिजनों से मुलाकात की है। भोपाल में एक घटना में घायल एक व्यक्ति के बच्चे ने भी मुझसे उनके पिता से मिलने का आग्रह किया था, उनसे भी मिला हूं। एक जवान को आंख में गंभीर चोट लगी है, मैंने जांच के आदेश भी दिए हैं। मॉकड्रिल के दौरान इस तरह की घटना क्यों हुई, जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है,जवानों के साथ पूरी सरकार खड़ी है।
कांग्रेस कोर्ट का अपमान करने से बाज नहीं आएगी
विजय शाह और कांग्रेस के राजभवन के बाहर धरने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस कितने भी नाटक कर ले कांग्रेस को भी पता है कि मामला न्यायालय में है न्यायालय से बढ़कर तो कोई नहीं है। नेता प्रतिपक्ष पर भी मुकदमा था। क्या कांग्रेस उनका इस्तीफा मांगेगी। न्यायालय का जहां भी अपमान करने का मौका होता है वहां कांग्रेस बाज नहीं आती है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी थी। हम तो कोर्ट का सम्मान करते हैं। सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने फैसला दिया, कांग्रेस ने हटाया क्या। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में माननीय न्यायालय के हर आदेश का पालन किया है। ट्रिपल तलाक को लेकर भी आए और न्यायालय के निर्णय के बाद राम मंदिर भी बनवाया। हम न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं, जो न्यायालय आदेश देती है वह हम पालन करते हैं। न्यायालय के आदेश का मखौल उड़ाने का काम हमेशा कांग्रेस करती है। सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट ने आदेश दिया उसका क्या किया। न्यायालय के आदेश पर क्या सिद्धारमैया को हटा दिया। केजरीवाल सीएम रहते जेल में गए तब कांग्रेस ने क्यों मांग नहीं की। न्यायालय जो निर्णय करेगी सरकार उसके साथ है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |