Advertisement
भोपाल । राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भोपाल में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित फिल्म "फुले" की स्क्रीनिंग करने जा रहे हैं। वे 13 मई, मंगलवार को भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को "फुले" फ़िल्म दिखाएंगे।
दिग्विजय सिंह का उद्देश्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को फुले के समतावादी विचारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष से परिचित कराना है। फ़िल्म "फुले" महात्मा ज्योतिराव फुले और उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म भारत में जाति और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ फुले दंपति के संघर्ष को दिखाती है। फ़िल्म फुले का सन्देश समाज में व्याप्त जातिगत और लैंगिक भेदभाव के खिलाफ एक मजबूत आवाज है। यह फिल्म दर्शकों को यह समझने के लिए प्रेरित करती है कि कैसे ज्योतिराव और सावित्रीबाई फुले ने अपने समय में समाज सुधार के लिए काम किया और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। फिल्म यह प्रेरणा देती है कि सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और शिक्षा के माध्यम से समाज को बदलना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |