Video

Advertisement


कांग्रेस ने बाबा साहब के साहित्य को गायब किया, उनके विचारों के साथ अन्याय किया: डॉ. महेन्द्र सिंह
bhopal, Congress made Baba Saheb, literature disappear

भाेपाल/विदिशा । संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहव डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को विदिशा के रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के रूप में महू में दिव्य आत्मा का अवतरण हुआ था, जिन्होंने भारत को संविधान देकर देश को सजाने व संवारने का कार्य किया है। बाबा साहब अंबेडकर का जन्म 19वीं शताब्दी में हुआ, उन्होंने काम 20वीं शताब्दी में किया और 21वीं शताब्दी में उनकी चर्चा हो रही है, तीन-तीन शताब्दी बाबा साहब को समर्पित हैं। बाबा साहब अंबेडकर जी के साहित्य को कांग्रेस ने गायब कर दिया, लेकिन प्रधानमंत्री ने कहा कि हम बाबा साहब के साहित्य को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। कांग्रेस ने बाबा साहब के विचारों के साथ सदैव अन्याय किया और जनता के बीच झूठ परोसते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली देश बना है।

 

कांग्रेस ने संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाई
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की आत्मा उसकी प्रस्तावना है। संविधान की प्रस्तावना में संशोधऩ कर संविधान की आत्मा को कांग्रेस ने ठेस पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को तिरस्कृत करने के साथ उनके किए गए कार्यों को भी तिरस्कृत किया है। बाबा साहब द्वारा बनाए गए मूल संविधान को ही कांग्रेस पार्टी ने गायब कर दिया। बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान में राम दरबार के साथ भगवान श्रीकृष्ण और हनुमान जी सहित सनातन के अनेक देवी-देवताओं को समाहित किया था, लेकिन कांग्रेस ने इन्हें भी संविधान से हटाने का कार्य किया। बाबा साहब के सामाजिक समरसता के कार्यों को रोकने और उन्हें राजनीति में आगे नहीं आने देने के लिए चुनाव हराने का कार्य कांग्रेस ने किया। कांग्रेस ने बाबा साहब द्वारा अनुसूचित जाति और अनसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण व आर्थिक उत्थान के लिए दिए गए आरक्षण को रोकने का भी प्रयास किया था। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को हमेशा अपमानित किया है।


प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के सपने को साकार किया
डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर कभी नहीं चाहते थे कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 लागू हो पर तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने उनकी सहमति के खिलाफ संविधान में संशोधन करते हुए 370 और अनुच्छेद 35ए लागू कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने को पूरा किया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस भारत का सपना देखा था, उनके सपनों का भारत बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।

Kolar News 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.