Video

Advertisement


उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गुजरात की बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना पर जताया शोक
bhopal, Deputy Chief Minister  , Gujarat
भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुजरात के बनासकांठा में हुई दुर्घटना पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही, दुर्घटना में घायल हुए श्रमिकों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि गुजरात के बनासकांठा जिले में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मध्य प्रदेश के श्रमिकों की असामयिक मृत्यु तथा कई श्रमिकों के गंभीर रूप से घायल होने की हृदय-विदारक घटना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मध्य प्रदेश सरकार इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। गुजरात सरकार से समन्वय स्थापित कर हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार घायलों के इलाज और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Kolar News 2 April 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.