Advertisement
अनूपपुर । जिले के बिजुरी नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह के प्रथम आगमन पर विवाद खड़ा हो गया। शनिवार की रात स्वागत कार्यक्रम के लिए लगाए गए बैनरों में कांग्रेस पार्षद की फोटो शामिल कर दी गई। विरोध के बाद हटाया गया।
जानकारी अनुसार शनिवार की रात जिले के बिजुरी नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह के प्रथम आगमन पर वार्ड नंबर 7 से नगर पालिका की कांग्रेस पार्षद विमला पटेल की फोटो भाजपा पार्षदों ने बैनर में लगा दी। जैसे ही विमला पटेल को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत विरोध किया। उन्होंने भाजपा नेताओं से बैनर से अपनी फोटो हटाने की मांग की। विरोध के बाद नगर में लगे सभी बैनर तत्काल हटा दिए गए।
विमला पटेल ने कहा कि इस घटना से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गई है। अब उन्हें स्पष्ट करना पड़ रहा है कि वह कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |