Video

Advertisement


मप्र में आम आदमी पार्टी का कार्यालय हुआ बंद
bhopal, Aam Aadmi Party,  office closed in MP

भाेपाल । दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी काे मिली करारी हार के बाद अब पार्टी के सामने कई चुनाैतियां आ गई है। दिल्ली ही नहीं गुजरात, हरियाणा में भी आप को शिकस्त मिली है। अब इसका असर मध्य प्रदेश में भी साफतौर से देखने को मिल रहा है। चुनाव में मिली हार का असर उनके कार्यालय की स्थिति पर पड़ा है। मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यालय को किराया न देने के कारण ताला लगा दिया गया है। पार्टी पर दाे महीने का किराया बाकी था। जिसके बाद शुक्रवार सुबह भोपाल में आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश कार्यालय को मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।


बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये किराया जमा नहीं किया, जिसके कारण मकान मालिक ने यह कदम उठाया। इसे पार्टी की अंदरूनी लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। इसे दिल्ली विधानसभा में हुई आप की हार के असर के तौर पर देखा जा रहा है। आप के प्रदेश पदाधिकारी अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। अंदरुनी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपस में अंदरुनी विवाद दिखने लगा है।

 

आप पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं कि भोपाल सुभाष नगर में किराए से संचालित प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। भोपाल के पदाधिकारियों से जानकारी लेती हूं। इधर भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने बताया कि हमारा जिला कार्यालय नरेला शंकरी जोड़ पर है। मुझे कोई ऐसी जानकारी नहीं है कि पार्टी का प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।

 

 
Kolar News 28 February 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.