Advertisement
मृतक भाई कुंदन और चंदन के पिता गणेश पाठक ने बताया, ''दो माह पहले साहू परिवार के कुछ लोग उनके खेत पर जुआ खिला रहे थे। यहां शराब खोरी भी होती थी। इन दोनों ही घटनाओं की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। इसी बात से साहू परिवार के लड़के गुस्सा थे। सोमवार सुबह कालू साहू नाम के एक युवक ने विवाद शुरू किया। वह शराब पीकर गाली-गलौज कर रहा था। उनके परिवार के लोगों ने कालू साहू को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और कालू गुट के लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक परिवार के परिजन अखिलेश दुबे ने बताया, ''आराेपित परिवार के 12 लड़कों ने इस घटनाक्रम को अंजाम दिया है। उन्होंने दो माह पहले ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस वजह से आज उनके परिवार के बच्चों की जान चली गई।''
इस संबंध में एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मृतकों के नाम गुंजन, कंचन, अनिकेत और समीर बताए गए हैं। विपिन और छोटू घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए जबलपुर के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटनाक्रम कैसे शुरू हुआ। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इस बात की भी जांच की जाएगी की यदि जुआ होने की कोई शिकायत हुई थी तो उसे पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक का कहना है किसी भी आरोपित को छोड़ा नहीं जाएगा।''
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |