Video

Advertisement


कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
bhopal, Kamal Nath targeted, state government

भाेपाल । मध्य प्रदेश की माेहन सरकार काे एक साल पूरा हाे गया। एक साल पूरा हाेने पर एक ओर जहां मुख्यमंत्री माेहन यादव और भाजपा अपनी उपलब्धियां और विकास कार्य गिनवा रही है, ताे वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस के नेता एक साल को विफलताओं से भरा बता रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है।

 
कमलनाथ ने शनिवार काे एक्स पर पाेस्ट कर लिखा प्यारे मध्य प्रदेश वासियो, मध्य प्रदेश में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। महिलाएँ, बच्चे, किसान और नौजवान सभी परेशान हैं। दलित और आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। महँगाई चरम पर है। लेकिन इस सब से भाजपा की सरकार को कोई मतलब नहीं है। कमलनाथ ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता को इस अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए 16 दिसंबर 2024 को कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव करेगी। सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अनुरोध है कि बड़ी संख्या में घेराव में शामिल हों। जय कांग्रेस। जय मध्य प्रदेश।
 
Kolar News 14 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.