Video

Advertisement


वरिष्ठ कांग्रेस नेता भारत सिंह का निधन
ratlam,   Bharat Singh ,passed away
रतलाम । कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के पूर्व गृह एवं उद्योग मंत्री भारत सिंह (जावरा) का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और रतलाम के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी मिलते ही रतलाम और जावरा क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।


भारत सिंह तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह एवं उद्योग मंत्री रहे हैं। उनके करीबी और वरिष्ठ पत्रकार रमेश मिश्र ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि गृह मंत्री के रूप में उनकी सख्त और ईमानदारी की चर्चा आज भी होती है। भारत सिंह के नहीं रहने से मालवा में कांग्रेस का बड़ा स्थान रिक्त हो गया है।


सुबह जैसे ही निधन की खबर मिली परिजन और परिचित शोकाकुल हाे गए। भारत सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार, 7 दिसंबर को सुबह ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनके जावरा स्थित निजी निवास से शनिवार सुबह 10:30 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। अंतिम संस्कार में कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।

 

Kolar News 6 December 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.