Video

Advertisement


प्रधानमंत्री के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवा राजनीति से जुड़ रहे- विष्णुदत्त शर्मा
bhopal,   Prime Minister,  Vishnu Dutt Sharma

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक-192 कैम्पियन स्कूल के गेट के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान वीडी शर्मा ने बूथ क्रमांक 192 के नव निर्वाचित बूथ अध्यक्ष सहित सदस्यों का सम्मान कर शुभकामनाएं दीं।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में यंग लीडर डायलॉग का उल्लेख किया है। अगले वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग आयोजित किया जाएगा। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग भी देश के गैर राजनीतिक परिवारों के युवाओं को राजनीति से जोड़ने का ही एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस खास तरीके से मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर बड़ी संख्या में देश के ऐसे युवा राजनीति से जुड़ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भीम एप के माध्यम से लोगों को जागरूक करने पर भोपाल के महेश का उल्लेख किया, जो हम सबके लिए गर्व की बात है।

 

एक पेड़ मां के नाम अभियान आज जन आंदोलन बन गया है

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भोपाल के महेश जो भीम एप के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं उनका उल्लेख किया। साथ में ही एक पेड़ मां के नाम यह एक महत्वपूर्ण अभियान प्रधानमंत्री ने देश में शुरुआत की थी अपनी मां के नाम से पेड़ लगाकर ये आव्हान किया था जो आज जन आंदोलन बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा की अभियान के माध्यम से 5 महीने में 100 करोड़ से ऊपर पेड़ लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाल ही में विदेश दौरे पर गुयाना गए तो वहां देशाें तक पहुंच चुका है, यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इंदौर में एक पेड़ मां के नाम अभियान में एक दिन में 12 लाख पेड़ लगा कर इंदौर ने भी इतिहास बनाया।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गौरैया के संरक्षण को लेकर समाज को आगे आने की बात कही है। निश्चित रूप से हम सभी लोगों को समाज के साथ मिलकर गौरैया के संरक्षण को लेकर कार्य करना चाहिए। गौरैया एक ऐसा पक्षी है जो विलुप्त होने के कगार पर है।

 

बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति भाजपा संगठन की सबसे अहम कड़ी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक 192 के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित समिति के सभी सदस्यों का स्वागत कर अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडरबेस ऑर्गनाईजेशन है। यह कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा बूथ जीता चुनाव जीता जैसे अभियान चलाकर प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत करने का कार्य किया है। प्रदेश में बूथ स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूत स्थिति से ही पिछले वर्ष विधानसभा और इस साल प्रदेश की सभी 29 लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पार्टी को मिली है। इस अवसर जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा सहित बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Kolar News 24 November 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.