Video

Advertisement


लालू यादव बेटे तेजस्वी संग पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी का लिया आशीर्वाद
datia,   Lalu Yadav,   Pitambara Peeth

दतिया । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव रविवार काे दतिया पहुंचे। उनके साथ उनके बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी थे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद लालू यादव ने बेटे तेजस्वी संग मां बगलामुखी देवी के दर्शन किया। वहीं उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक भी किया।

 

 

रविवार को दतिया पहुंचे पूर्व सीएम लालू यादव और तेजस्वी यादव का हेलीपेड पर यादव समाज और कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती और पूर्व विधायक घनश्याम सहित कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। इसके बाद दाेनाें हेलीपेड से सीधे पीतांबरा पीठ के लिए रवाना हुए। लालू यादव और तेजस्वी यादव ने मां पीतांबरा बगलामुखी देवी के दर्शन किए और वनखण्डेश्वर महादेव का अभिषेक किया। लालू यादव खराब स्वास्थ्य के कारण मंदिर परिसर में पैदल नहीं चल पाए। लिहाजा उनके लिए व्हील चेयर मंगवाई गई और व्हील चेयर पर बैठकर उन्होंने मंदिर में प्रवेश किया। वहीं, दर्शन के बाद लालू यादव ने मीडिया से बात नहीं की। लेकिन तेजस्वी यादव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में हमारे गठबंधन को सफलता मिली है। लेकिन महाराष्ट्र में हमारा गठबंधन हार गया है। इसकी वजह क्या है, हम बैठकर समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में अगले साल 2025 में होने वाले चुनाव में हम जरूर जीत हासिल करेंगे।

Kolar News 24 November 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.