Video

Advertisement


जीतू बाेले- जनता ने बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा की
bhopal,Jeetu ,Baba Saheb Ambedkar

भोपाल । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश के विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनाव में विजयपुर में मिली अप्रत्याशित जीत और बुधनी में एक लाख से अधिक मतों का अंतर समाप्त कर महज दस हजार का अंतर लाने के लिए दोनों विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधनी और विजयपुर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि विजयपुर की जीत वहां के जागरूक मतदाताओं और कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। वहीं बुधनी में 20 साल से भाजपा के खाते में रहने वाली सीट पर कांग्रेस ने एक लाख से भी अधिक मतों का अंतर समाप्त कर वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं ने संकेत दिया है कि भाजपा और शिवराज की गुंडागदी से बुधनी में भाजपा चुनाव जीतती आयी है।

 

 

 

जीतू पटवारी ने कहा कि यह संविधान की जीत है, लोकतंत्र की जीत है। मतदाताओं ने यह चुनाव जिताकर सरकार को नींद से जगाने का काम किया है, जिसका लाभ पूरे प्रदेश की जनता को मिलेगा। वहीं विपक्ष को भी ताकत मिली है, विपक्ष को भी पूरी ताकत के साथ जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने में शक्ति मिलेगी। पटवारी ने कहा कि विजयपुर की ऐतिहासिक जीत भाजपा, उसके आतंक और प्रशासन के लिए करारा जबाव है। विजयपुर में भयावह स्थिति होने के बाद भी वहां की जनता ने बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान की रक्षा की, लोकतंत्र की रक्षा की। कार्यकर्ताओं ने आज एक संदेश प्रदेश की जनता को दिया है कि लड़ेंगे तो जीतेंगे।

 

 

 

पीसीसी चीफ ने तंज कसते हुए कहा कि मोहन यादव जी आप पर्ची के मुख्यमंत्री हैं, जनाधार के नहीं। आप प्रदेश के मुख्यमंत्री है, जनता से किये हुये वादे पूरे करें। सकारात्मक भूमिका के साथ अपने वादे निभायें, बहनों की आबरू बचाओं। उन्होंने कहा कि बुधनी में भी चुनाव लूटा जा रहा था, बुधनी में हर बूथ पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। बुधनी में जनता ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मस्तिक पर तिलक लगाया है और एक दिन मध्यप्रदेश की विधानसभा पर भी तिलक लगायेगी बुधनी की जनता सभी को आभार व्यक्त करता हूं।

 

 

Kolar News 23 November 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.