Video

Advertisement


मप्र कांग्रेस पाॅलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक शुरू दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी
bhopal, MP Congress , senior leaders

भोपाल । जीतू पटवारी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद गुरुवार काे पहली प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति की बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शुरू हो गई है। बैठक दो पारी में होगी। पहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की होगी। यह मीटिंग करीब 2 घंटे तक चलेगी। इसके बाद एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा होगी। कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक में प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, राजेंद्र सिंह मौजूद है।

 

बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में शामिल सभी नेताओं का बुके देकर स्वागत किया। बैठक में शामिल होने से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी होगी। इसमें जिला, ब्लॉक, मंडल सेक्टर में कैसे काम करेंगे, इस पर चर्चा होगी। भंवर जितेंद्र सिंह ने बताया कि जमीनी स्तर, ब्लॉक पर काम कैसे करना है, इस पर चर्चा करेंगे। राजनीतिक विषयों पर भी मंथन होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो वादे किए वह पूरे नहीं हुए। परमानेंट इनवाईटी की मीटिंग भी है और प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक होगी। पदाधिकारीयों को जिम्मेदारियां दी जाएगी। जो नेता भोपाल में नहीं है वह वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़ेंगे। वहीं कल 22 नवंबर को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की नई टीम (कांग्रेस कार्यकारिणी) की बैठक होगी। जिसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारियों को शामिल होने को कहा गया है। कांग्रेस कमेटी की तरफ से सभी सीनियर नेता और पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

 

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नई कार्यकारिणी का विरोध बैठक के दिन भी देखने को मिला। गुरुवार काे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं को तवज्जों नहीं दी गई।

 

 

बैठक से दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी

वहीं दूसरी तरफ इस बैठक से बड़े नेताओं ने दूरी बनाई है।पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के आधे सदस्य नहीं पहुंचे। पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, फूल सिंह बरैया, प्रवीण पाठक, बाला बच्चन, शोभा ओझा बैठक में नहीं पहुंचे।

 

भाजपा ने कसा तंज

कांग्रेस नेताओं के बैठक से दूरी बनाने पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- खबर अंदरखाने से…मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक, जीतू पटवारी ने नेताओ के लिये बिछाया रेड कारपेट, पहली बार पीसीसी में बिछा रेड कारपेट, फिर भी नेतागण नहीं आये, टेंट वाले को वापस ले जाने का बोल दिया।

 

 

 

 

Kolar News 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.