Advertisement
भोपाल । उज्जैन में कांग्रेस नेत्री नूरी खान को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस ने नूरी खान को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें सदस्यता अभियान प्रभारी की जिम्मेदारी भी साैंपी गई है। महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने उनकी नियुक्ति की है।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने बुधवार को भेजे पत्र में लिखा कि मध्य प्रदेश राज्य से महिला कांग्रेस सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए बधाई। आपको मध्य प्रदेश राज्य में महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष और सदस्यता अभियान का प्रभारी नियुक्त किया जाता है। जिम्मेदारी मिलने के बाद नूरी खान ने एक्स पर ट्वीट किया है। उन्हाेंने कहा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी की दिल से आभारी हूं। आपकी कसाैटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी।
बता दें कि नूरी खान पार्टी से नाराज चल रही थी। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने पर उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली थी। नूरी ने राहुल गांधी के उज्जैन दौरे के पहले अपने पदों से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था। जिसके बाद उनकी नाराजगी दूर करने के लिए ये दायित्व दिया गया है। नूरी खान ने महिला कांग्रेस के सदस्यता अभियान में 5 हजार मेंबर बनाए थे। जिसकी वजह से वह देश भर में दूसरे नंबर पर रही थीं। इसके अलावा नूरी खान ने हाल ही में हुए कश्मीर विधान सभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाई थी। साथ ही महाराष्ट्र चुनाव में प्रभारी के रूप में काम किया था।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |