Video

Advertisement


भगवान बिरसा मुंडा ने बजाया था अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल - विष्णुदत्त शर्मा
bhopal,Lord Birsa Munda,Vishnudutt Sharma

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाेपाल के फंदा जनपद के भानपुर, केकड़िया ग्राम पंचायत में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती है। उन्होंने जनजातीय समाज और संस्कृति के हित में जो काम किए, उसके आधार पर उन्हें ’धरती आबा’ कहा गया। वर्तमान झारखंड के एक दूरस्थ अंचल में आदिवासी समाज में पैदा हुए भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाया था। आज हम सभी के लिए गौरव का दिन है और प्रदेश के नागरिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई देता हूं। कार्यक्रम को राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतरसिंह आर्य ने भी संबोधित किया।

 

आदिवासियों के अधिकार और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़े धरती आबा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान बिरसा मुंडा द्वारा देश और जनजातीय समाज के लिए किए गए योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाया। वो अंग्रेजों को देश से उखाड़ फेंकने के लिए तो लड़े ही, उन्होंने आदिवासियों के अधिकार तथा अपनी संस्कृति को बचाने के लिए भी संघर्ष किया। तत्कालीन समय में अंग्रेज सरकार जिस तरह से एक धर्म और संस्कृति को भारतीयों पर थोपना चाहती थी, भगवान बिरसा मुंडा ने स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही उसका विरोध शुरू कर दिया था। यही कारण है कि आज जनजातीय समाज के साथ पूरा देश उन्हें भगवान जैसा सम्मान दे रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश और समाज के लिए भगवान बिरसा मुंडा द्वारा किये गए कार्यों को सम्मान देने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत मध्यप्रदेश से ही हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश सरकार अपने-अपने स्तर पर जनजातीय हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा इसी धरती की संतान थे और वो पूरे देश के गौरव थे। आज देश और प्रदेश के कोने-कोने में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनजातीय गौरव दिवस मना रहे हैं तथा भगवान बिरसा मुंडा का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

 

भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर डेढ़ सौ रुपए का डाक टिकट जारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज बिहार से प्रधानमंत्री ने करोड़ों आदिवासी भाई और बहनों के साथ संपूर्ण देश ने जनजाति गौरव दिवस को मनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर डेढ़ सौ रुपए का डाक टिकट जारी किया है। भगवान बिरसा मुंडा के परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री ने सम्मानित किया और संपूर्ण देश में समग्र उत्थान के लिए 75000 करोड़ की भर्ती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान को प्रारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छिंदवाड़ा और जबलपुर में शंकर शाह, रघुनाथ शाह की स्मृति में बड़ा स्मारक, संग्रहालय की सौगातें दी है। जनजाति बाहुल्य ब्लाकों में भगवान बिरसा मुंडा के स्मृति में वन, उपवन बनाने का प्रधानमंत्री ने घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी भाई-बहनों का विकास करने का कार्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कर रही है।

 

हमारी सरकार ने पेसा एक्ट लागू किया,कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए क्या किया

 

विष्णुदत्त शर्मा ने कांग्रेस के आज के आयोजनों पर सवाल उठाने पर पत्रकारों के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को सवाल उठाने पर शर्म आना चाहिए। कांग्रेस ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ही पेसा एक्ट लागू किया और कई योजनाओं के माध्यम से आदिवासी भाई-बहनों का जीवन बदलने का काम किया है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विजयपुर में कांग्रेस के कुछ बूथों पर वापस मतदान कराने को लेकर कहा कि कांग्रेस अभी से ही अपनी हार की खीझ उतारने लगी है। विजयपुर और बुधनी में हमारी पार्टी के प्रत्याशी प्रचंड बहमुतों से जीत हासिल करेंगे। गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष केदारसिंह मंडलोई, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत एवं सरपंच राधा बाई डालचंद सहित सरकारी अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सिकल सेल एवं अन्य बीमारियों की जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

Kolar News 15 November 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.