Video

Advertisement


24 दिन में एक करोड़ सदस्यता का आंकड़ा पार कियाः विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, Crossed the figure, Vishnudutt Sharma

भोपाल   । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को संगठन पर्व के पहले चरण की समाप्ति के बाद मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में मात्र 24 दिनों मे ही प्रमाणिक एवं पारदर्शिता के साथ एक करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बनाकर इतिहास कायम किया है। संसदीय लोकतंत्र में इतने कम समय में किसी राजनीतिक दल के एक करोड़ सदस्य बनना अभूतपूर्व है। संगठन पर्व के दौरान 95 लाख ऑनलाइन फॉर्म भरे गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश शासन के मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ 64 हजार 871 पर बूथों पर कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत कर रिकॉर्ड कायम किया है। इतने कम समय में 1 करोड से अधिक सदस्य बनाना प्रदेश के कार्यकर्ताओं की कर्मठता और संगठन निष्ठा और जनता में भाजपा की स्वीकार्यता को दर्शाता है। अभी भी सदस्यता का अभियान जारी है और भाजपा के परिवार में सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला चलता रहेगा। हम सब मिलकर मध्यप्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

 

 

 

1 से 15 अक्टूबर तक दूसरे चरण में तय करेंगे लक्ष्य

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 28 सिंतबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व के पहले चरण की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। बैठक में जो क्षेत्र पीछे रह गए हैं उनकी योजना बनाकर अगले चरण में उन्हें आगे लाने को लेकर मंथन किया जाएगा। संगठन पर्व का अगला चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा और हम प्रदेश में डेढ़ करोड़ के लक्ष्य से आगे निकलकर इतिहास रचेंगे। 29 सितंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी।

 

 

 

 

 

केन्द्रीय नेतृत्व का समय-समय पर मिलता रहा मार्गदर्शन

 

विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संगठन पर्व के पहले चरण में ही प्रदेश की जनता ने बता दिया है कि पार्टी को लेकर उनके मन में गहरी स्वीकार्यता है। प्रदेश के कोने-कोने में लोगों ने आगे आकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अधिकतम सदस्यता दिवस पर 11 जिलों में बारिश के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने लक्ष्य को पूरा करने का काम किया। ठेले वाले, रेहड़ी, डिलेवरी बॉय, दुकानदार से लेकर चिकित्सक, व्यापारी, पूर्व सैनिक, प्रबुद्धजन से लेकर युवा, बहनें व बुजुर्गों ने सदस्यता ग्रहण कर भाजपा परिवार को विस्तार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मैं पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं कि समय-समय पर अभियान के अंतर्गत उन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया और हमारे अभियान की सफलता को लेकर तारीफ भी की। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए बधाई दी है। मैं प्रदेश के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बधाई देता हॅू कि संगठन पर्व के पहले चरण में उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ जुटकर अभियान को सफल बनाने का काम किया।

 

Kolar News 26 September 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.