Advertisement
विदिशा, 22 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में भारत की आलोचना करने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने टिप्पणी की है। उन्हाेंने राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें सलाह तक दे डाली है।
कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान काे लेकर आपत्ति जताई है। रविवार को विदिशा में लटेरी दौरे पर पहुंचे लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान को लेकर कहां है कि विदेश में जाकर भारत की आलोचना नहीं करनी चाहिए। लक्ष्मण सिंह ने कहा, '' उन्होंने ऐसा कहा मुझे भी आचार्य हुआ। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए और फिर उसकी प्रतिक्रिया पर बुरा भी नहीं लगना चाहिए। गौरतलब है कि लक्ष्मण सिंह विदिशा के लटेरी दौरे पर पहुंचे थे। यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर अपनी राय साझा की।
बता दें कि इससे पहले भी लक्ष्मण सिंह कई बार सार्वजनिक मंच पर कांग्रेस की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |