Video

Advertisement


भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू
bhopal, BJP ,membership campaign

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व आज से प्रारंभ हो रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज शाम 5 बजे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता दिलाएंगे। इस मौके पर पूरे देश में लाखों लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे और देशभर में जश्न मनाया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। यह जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए दी।

 

 

 

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि 3 सितंबर को पार्टी प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट के साथ सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रदेश के 41 लाख कार्यकर्ता 64871 बूथों पर 10 से 17 सिंतबर तक संगठन पर्व के तहत सदस्यता दिलाएंगे। 25 सिंतबर तक चलने वाले इस पहले चरण के अभियान में मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ नए और देशभर में 10 करोड़ सदस्य बनाए जाएंगे। उन्हाेंने कहा कि राष्ट्रीय एकात्मता और लोकतंत्र गांधीवादी दृष्टिकोण को मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर भारत की विकास यात्रा में सभी लोग शामिल हों। भाजपा चुनावों तक सीमित नहीं, कार्यकर्ता आधारित जीवंत संगठन है। संगठन पर्व में सर्वप्यापी-सर्वस्पर्शी के तहत सभी को शामिल कर सदस्य बनाया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि फोन नंबर 880 00242 पर मिस्ड काल कर सदस्य बनेंगे। क्यूआर कोड के माध्यम से भी सदस्यता ले सकेंगे। जहां पर नेटवर्क नहीं है वहां प्रत्यक्ष फॉर्म ए के माध्यम से सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

 

 

 

 

 

दुराचारियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे

 

 

 

ममता बनर्जी सरकार के बलात्कारियों को सजा देने के मामले में नए प्रस्तावित कानून के ड्राफ्ट पर कहा- यदि उनके पास ड्रॉप किया हो तो हमसे मंगा ले ऐसे सुधारने को इस प्रकार के दुराचारियों को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे। केवल यह कहानी से बचा नहीं जा सकता, बंगाल की जनता भी प्रदेश का जनमानस भी आपको देगा। इंदौर में कोलकाता जैसे मामले पर कहा- समाज में विकृत मानसिकता के लोग हैं, जो इस तरीके का प्रयास करते हैं। मध्य प्रदेश के अंदर सजकता के साथ सुरक्षा बढ़े, कैसे इस प्रकार की चीजों से रोका जाए इसको लेकर अलर्ट है। शाही शब्द हटाने वाले मामले में कहा कि मध्यप्रदेश में गुलामी का कोई प्रतीक नहीं बचेगा।

Kolar News 2 September 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.