Video

Advertisement


वीडी शर्मा का कांग्रेस पर जुबानी हमला
bhopal,VD Sharma, verbal attack

भोपाल । मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आराेप लगाया है। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव संवेदनशील हैं और कड़े निर्णय लेकर अथक मेहनत और परिश्रम से लगातार उपलब्धियों को हासिल कर रहे। इससे कांग्रेस में बौखलाहट है। जिन राज्यों में जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है वहां कांग्रेस नकारात्मक व छल-कपट की राजनीति करने का काम कर रही है। कांग्रेस के खून में तुष्टिकरण, हमारे खून में देशभक्ति की भावना है। उन्हाेंने कटनी जीआरपी में मारपीट के मामले पर बयान देते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में कोई घटना सामने आने पर तत्काल निर्णय लेकर सख्त कार्रवाई की जाती है। दुर्भाग्य जनक घटना के संज्ञान में आते ही सरकार तत्काल कार्रवाई करती है और 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाता है। अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता, कानून अपना काम बराबर करता है।

 

 

 

 

 

वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला करते हुए कहा कि यह सरकार बीजेपी की सरकार है, जो डॉक्टर मोहन यादव की सक्रिय नेतृत्व में काम कर रही है। तत्काल एक्शन होता है चाहे कोई भी मामला हो। कटनी में जीतू पटवारी जाते हैं और एक वीडियो पर राजनीति करते हैं। लेकिन हमने तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया। सभी को सस्पेंड भी किया। लेकिन दुर्भाग्य इस बात का है कि टीकमगढ़ के अंदर पीड़िता के साथ दो खान अन्याय करते हैं, उनके लिए कांग्रेस को कुछ भी सुनाई नहीं देता।” छतरपुर में आवाज क्यों नहीं निकली? वीडी शर्मा ने कहा कि कटनी मेरे संसदीय क्षेत्र खजुराहो में आता है। वहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जाति‍वादी नफरत की राजनीति करते हैं। कांग्रेस नेता सुर्खियां बटोरने के लिए स्वांग रच रहे हैं। छतरपुर में थाने में घुसकर पुलिस पर प्रहार होता है तब भी कांग्रेस की आंखों पर तुष्टीकरण की पटटी बंधी हुई है, कांग्रेस नेताओं की आवाज भी नहीं निकलती है। कांग्रेस का हाथ ऐसे अपराधियों एवं उपद्रवियों के साथ रहता है, जो देश-प्रदेश में विद्वेष फैलाने का काम करते हैं, यही कांग्रेस का असली चेहरा और चरित्र है।

 

 

 

 

 

छतरपुर और बंगाल पर कांग्रेस मौन क्यों

कांग्रेस 24 घंटे तुष्टिकरण की राजनीति करती है, फिर चाहे छतरपुर की घटना हो या फिर बंगाल की। छतरपुर में दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, कमलनाथ आलाप कर रहे हैं कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। किसी भी क्षेत्र का हो। किसी भी जाति का होगा, किसी भी समाज का होगा, कानून अपनी तरह काम करेगा।कांग्रेस ने छतरपुर और बंगाल पर मौन क्यों धारण किया। बंगाल पर राष्ट्रपति जी का मन दुखी,लेकिन कांग्रेस का नहीं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ''सबका साथ- सबका विकास और सबके विश्वास'' के मंत्र पर काम करने वाली सरकार है। मध्यप्रदेश शांति का टापू है और यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार हैा मोहन सरकार किसी भी कीमत पर प्रदेश का माहौल खराब नहीं होने देगी। कांग्रेस को अगर अंदोलन करना है तो पश्चिम बंगाल की बेटी की निर्मम हत्या पर और हिमाचल, तेलंगाना एवं कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में अंदोलन करना चाहिए।

 

 

 

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का मन दुखी नहीं

 

 

 

उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता लेने के लिए कांग्रेसी इस प्रकार की राजनीति करते हैं। जीतू पटवारी ने बंगाल में हुए डॉक्टर रेप कांड में कुछ नहीं बोला। राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने भी कुछ नहीं बोला। देश की राष्ट्रपति कह रही हैं, “मेरा मन बहुत दुखी है।” लेकिन सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी का मन दुखी नहीं है, क्योंकि वह प्रदेश बंगाल है। यह सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। वायनाड में कौन सांसद है, यह नहीं देखा। वहां आपदा आई और मध्य प्रदेश ने मदद की। स्वार्थ के लिए सस्ती लोकप्रियता के लिए कांग्रेस के नेता मध्य प्रदेश में घूम रहे हैं। अपराधी अपराधी होता है। न किसी धर्म का होता है, न किसी क्षेत्र का और न किसी जाति का होता है। जनता जानती है और समझती भी, इसलिए कांग्रेस को नकारा।

 

 

Kolar News 30 August 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.