Video

Advertisement


औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा उज्जैन : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
ujjain,  rapidly progressing , Dr. Mohan Yadav

उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि उज्जैन औद्योगीकरण की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। मालवांचल में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया जाएं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में टेक्सटाइल उद्योग अहम भूमिका निभाएगा। उद्योगों में महिला सुरक्षा के लिए भी पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार काे उज्जैन के नागझिरी स्थित बेस्ट लाइफ स्टाइल इंडस्ट्रीज ( वस्त्र उद्योग) का भ्रमण किया। उन्होंने यहां लगभग 1000 से अधिक महिलाओं द्वारा किए जा रहे वस्त्र निर्माण के कार्यों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कार्यरत महिलाओं से आत्मीय चर्चा कर उनके कार्यों के गुणवत्ता की सराहना भी की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्वयं मशीन भी चलाई। उद्योग में कार्यरत लगभग 1000 से अधिक महिलाओं ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, विवेक जोशी, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत ज्योति सिंह, कार्यकारी संचालक मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम उज्जैन राजेश राठौड़ सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बेस्ट लाइफ स्टाइल कार्यालय में अधिकारियों के साथ उज्जैन में औद्योगिक विकास की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा को उज्जैन को मेडिकल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से प्रयास किए जाए। देश के प्रमुख उद्योगपति उज्जैन में अपनी औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए लालायित है। ऐसे सभी प्राप्त प्रस्तावों में निवेश के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि बेंगलुरु की तरह उज्जैन में भी आईटी पार्क स्थापित किया जाए जिससे मालवा के आईटी इंजीनियर को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने जल्द आईटी पार्क के लिए भूमि आवंटन किए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन का समृद्ध वस्त्र उद्योग अब पुनर्जीवित हो रहा है। अमेरिका और कनाडा जैसे देशों को उज्जैन कपड़ा पहना रहा हैं। उज्जैन की महिलाओं के कौशल का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर की तरह उज्जैन में भी रेडीमेड कांप्लेक्स, प्लग एंड प्ले का विकास किया जाए। उन्होंने विक्रम उद्योग की सफलता को और अधिक विस्तार देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने किसानों को कपास की खेती के लिए भी प्रोत्साहित करने की बात कहीं। बैठक में बेस्ट लाइफ स्टाइल के वाइस प्रेसिडेंट पुनीत जैन ने बताया कि उज्जैन की बेस्ट लाइफ की इकाई देश की बड़ी वस्त्र उद्योग इकाइयों में से एक है। यहां प्रतिदिन 1 लाख से अधिक वस्त्र उत्पाद बनाएं जा रहें हैं , जो अमेरिका, कनाडा जैसे देशों को निर्यात हो रहें हैं। उज्जैन की महिलाएं यहां विश्व स्तरीय कौशल सीख रही हैं। उज्जैन की बेस्ट लाइफ स्टाइल में 358 करोड़ का निवेश है, जिससे लगभग 1000 से अधिक महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो रहा है जिसे बढ़ाकर 4000 महिलाओं तक किया जाएगा। कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी राठौर ने बैठक में उज्जैन में औद्योगिक विकास का रोड मैप प्रस्तुत किया, जिसमें प्रमुख रूप से प्रस्तावित आईटी पार्क, रेडीमेड कांप्लेक्स, प्लग एंड प्ले और विक्रम उद्योगपुरी के विस्तार की योजना में गति लाने के संबंध में जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

Kolar News 27 August 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.