Video

Advertisement


केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मप्र से राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन
bhopal,  George Kurien ,filed nomination

भोपाल । केंद्रीय राज्य मंत्री और केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने मप्र विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री तुलसी सिलावट व राव उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

 

 

 

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना-अशोकनगर संसदीय क्षेत्र सांसद निर्वाचित होने के बाद मप्र से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई थी, जिसके लिए उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर निर्वाचित सांसद का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2026 तक होगा। मप्र विधानसभा में संख्याबल के हिसाब से इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार कुरियन का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। कुरियन केन्द्र की मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्य मंत्री हैं, लेकिन अभी वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य नहीं हैं। इसीलिए उन्हें मप्र से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने मंगलवार देर शाम मप्र से कुरियन को राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया था।

 

 

 

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन बुधवार सुबह विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। यहां विमानतल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद शर्मा के साथ वह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। यहां से वह मुख्यमंत्री के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और नामांकन फॉर्म की औपचारिकताएं पूरी की। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री प्रस्तावक के तौर पर नामांकन पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उन्होंने विधानसभा पहुंचकर नामांकन के अंतिम दिन उन्होंने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। कुरियन ने नामांकन जमा करने जाने से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के दिवंगत संस्थापक सदस्यों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के पास राज्यसभा चुनाव लड़ने के लिए संख्याबल नहीं हैं, ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इसलिए कुरियन मध्यप्रदेश से पहले क्रिश्चियन सांसद निर्विरोध चुने जाएंगे।

 

 

 

केरल के एट्टुमानूर से आने वाले जॉर्ज कुरियन वर्तमान में मोदी सरकार में राज्यमंत्री हैं। कुरियन 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने केरल में पार्टी संगठन को खड़ा करने में लंबा संघर्ष किया है। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य। वह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष बनने वाले पहले मलयाली थे। जॉर्ज कुरिएन का जन्म केरल से आने वाले एट्टुमानूर जिले के नम्बियाकुलम में हुआ था। उनकी शिक्षा कोट्टायम जिले में हुई। वह सीरो-मलाबार कैथोलिक चर्च के सदस्य हैं. जॉर्ज कुरियन ने कानून में स्नातक (एलएलबी) और मास्टर ऑफ आर्ट्स में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

 

Kolar News 21 August 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.