Advertisement
भोपाल । मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तरीय #SOSIYC अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को मदद पहुंचाएंगी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश भर में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मदद पहुंचाने का कार्य करेंगी ।
इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने युवा कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करें जिससे इस आपदा की घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों को एक आर्थिक संबल मिल सके ।
मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के चैयरमेन अभिज्ञान शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस #SOSIYC अभियान का पोस्टर लांच कर रही है जिसमें क्यूआर कोड के माध्यम से मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी,कार्यकर्ता और आम नागरिक जो बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करना चाहते हैं वो इस अभियान से जुड़ सकते हैं ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |