Advertisement
कोलकाता में लेडी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में सियासी विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने इस पूरे मामले काे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी का घेराव किया है।
भाेपाल में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता शाजिया इल्मी ने काेलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले काे लेकर ममता बेनर्जी पर जमकर हमला बाेला। उन्हाेंने आराेप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी आराेपियाें काे बचा रही है। भाजपा प्रवक्ता ने सवाल पूछते हुए कहा कि प्रिंसिपल पर कार्रवाई क्यों नही की गई। पीड़ित बच्ची के मां बाप को फोन पर बताया जाता है कि वह आत्महत्या है। सबूत मिटाने के लिए रिनोवेशन का काम शुरू हो जाता है... शाजिया ने ममता बनर्जी आड़े हाथो लेते हुए कहा कि वो एक महिला मुख्यमंत्री है। .उनकी सबसे ज्यादा महिला सांसद है । पूरा देश यह सवाल पूछ रहा है...देश भर के डॉक्टर स्टूडेंट सवाल पूछ रहे है इंसाफ कब होगा। उन्हाेंने आराेप लगाते हुए कहा कि ममता बनर्जी बलात्कारियों को बचाते आ रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |