Video

Advertisement


दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत हाथों मेंः डॉ. मोहन यादव
bhopal,   world

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने स्वतंत्रता दिवस पर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री ने एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं बधाई दी। 29वीं बटालियन दतिया की ‘बी’ कंपनी के एएसआई उदयवीर सिंह, आरक्षक कल्याण सिंह, राणा सिंह, नीतिन जाटव, अखिलेश गिरी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

 

 

 

 

हमारे पूर्वजों के बलिदान के बाद मिली आजादी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक लंबी लड़ाई और क्रांतिकारियों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। आज का यह पावन पर्व सबसे बड़ा त्योहार है। मुझे इस बात का गर्व है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मजबूत हाथों में है। दुनिया में भारत का डंका बज रहा और दुनिया नए भारत का नया रुप देख रही है। भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस था। हमारे पूर्वजों ने इसकी कीमत चुकाई है। हमारी आजादी के एक दिन पहले जो देश का बंटवारा हुआ था, अगर नहीं हुआ होता तो भारत की स्थिती आज और बेहतर होती। हम प्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हर आवश्यक कदम उठा रहे हैं,ताकि प्रदेश को देश का सबसे अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

 

 

 

विकसित भारत और स्वर्णीम प्रदेश के सकल्प के साथ आगे बढ रहे - विष्णुदत्त शर्मा

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सासंद विष्णुदत्त शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरे देश ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाकर लाखों बलिदान देने वाले शहिदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनने के संकल्प के साथ हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। आज इस पावन पर्व पर देश की आजादी को अक्षुण बनाए रखने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी प्रदेशवासियों ने सकल्प लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 में भारत माता परम वैभव पर पहुचेगी और भारत दुनिया का सिरमोर बनेगा।

 

 

 

ध्वजारोहण समारोह में सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, पार्टी के वरिष्ठ नेता माखन सिंह चौहान, पूर्व सांसद रधुनंदन शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, वरिष्ठ नेता तपन भौमिक, विजय दुबे, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी, सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, सांसद महेन्द्र सिंह सोलकी, पार्टी के प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, अजजा मोर्चा अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटवा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित प्रदेश कार्यालय परिवार के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Kolar News 15 August 2024

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.